लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के आह्वान पर कार्यालय अधिशासी अभियंता निर्माण खंड और जल निगम के प्रांगण में कर्मचारियों ने सोमवार से चार दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। प्रवक्ता इंजीनियर सनी सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2016 से सप्तम वेतनमान लागू करने, जल निगम को पूर्व की भांति पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग बनाने और छठे वेतनमान का अवशेष एरियर का भुगतान दिलाए जाने की प्रमुख मांगे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में जल जनित रोगों से प्रदेश की अधिकांश जनता प्रभावित होगी, जिसके निदान के लिए अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश में पब्लिक इंजीनीयरिंग सेक्टर रिफार्म पर विचार करना आवश्यक हो गया है। हड़ताल में अधिशासी अभियंता आरबी श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अभय कुमार, इमरान, डीपी गौतम, दीन प्रभाकर, ज्योतिष चौधरी, पवन किशोर श्रीवास्तव, रजनीश वर्मा आदि शामिल हुए।