फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष बीसीसीआई में फिजियोथेरेपिस्ट पद पर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
6 एलकेएच 11
विज्ञापन


बीसीसीआई में फिजियोथेरेपिस्ट बने आशीष

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी आशीष अवस्थी का चयन बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर हुआ है। आशीष ने 10वीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज और 12वीं की परीक्षा जीआईसी से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट) और एमपीटी ( मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट) किया, जिसके बाद उनका चयन बीसीसीआई में हुआ। बीसीसीआई ने आशीष को उत्तराखंड में होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2018 के लिए उत्तराखंड टीम की फिजिकल देखरेख का जिम्मा दिया है। आशीष ने बताया उनके पिता अतुल अवस्थी कृषि से जुड़े हैं और मां श्यामा अवस्थी गृहणी हैं। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। वहीं उसकी सफलता से विद्यालय और मोहल्ले के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें