सड़क हादसे में युवक की मौत, दूधिया घायल
फूलबेहड़ और सदर क्षेत्र में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज-सुंदरवल।
अशोगापुर गांव निवासी छोटे लाल का पुत्र 30 वर्षीय सोने लाल रविवार को किसी काम से समीप के गांव अगरा गया था। रात आठ बजे वह पैदल अपने गांव को वापस जा रहा था। भीरा हाइवे क्रास करते समय पलिया की तरफ से लखीमपुर की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जब तक राहगीर कार चालक को रोकते वह वाहन समेत भाग निकला। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घर वाले युवक को लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सोमवार को दूध बेचने बाइक से लखीमपुर शहर जा रहे फूलबेहड़ के लौकिहा गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार को शारदानगर मार्ग स्थित मंझरा के निकट टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।