निघासन। नगर के मोहल्ला अशोकनगर में खाना बनाते समय लगी आग से 12 घर जलकर राख हो गए। दमकल गाड़ी लेट पहुंचने और गाड़ी स्टार्ट न होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
तहसीलदार भीमचंद्र गौतम ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वाहिद की पत्नी खाना बना रही थी। अचानक हवा के झोंके से आग भड़क गई और पड़ोस में लगी टटिया जलने लगी। हवा तेज होने के कारण पड़ोसी इंतजाम अली, मुख्तार, शाहिद, खातून बानो, लाली, रेखा, शांति, रामदेवी, फूलमती, कमलेश आदि के घर जल गए। नगर वासियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते समय कमलेश का पैर झुलस गया। संवाद