फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में पड़े अजगर को निकालकर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग ने जंगल में छुड़वाया
विज्ञापन

तीन घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों को मिली सफलता

निघासन।
कस्बे के निकट एक कुएं में गिरे अजगर को वन विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर लुधौरी के जंगल में छुड़वा दिया।
कस्बे से सिंगाही जाने वाली रोड पर सुहेली नहर की पीतमपुरवा साइफन के पास स्थित कुएं में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक अजगर को पड़े देखा। ग्रामीण पहले तो यह जानने के लिए अजगर जिंदा है या नहीं, काफी देर तक लाठी डंडों से उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। अजगर के जिंदा होने की पुष्टि होने के बाद किसी ग्रामीण ने कुएं में अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल फॉरेस्टर शिव बाबू सरोज, श्याम सिंह, राजेश दीक्षित, राकेश, जगमोहन मिश्र, तेजकरन, आकाश और बालक राम तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कुएं से निकाल सके। बाद में अजगर को सुरक्षित लुधौरी के जंगल में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें