फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में सफाई कर्मी न होने का मुद्दा उठा

विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में सफाई कर्मी न होने का मुद्दा उठा - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन

भाकियू की पसगवां ब्लॉक गेट पर हुई पंचायत में गांवों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति न किए जाने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने चार सूत्रीय एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, जिसमें पसगवां, मड़वा, महदूदा, सरौनिया आदि में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करवाने, सरकारी योजनाओं से किसानों को अवगत कराने, पसगवां सहित ब्लॉक के तमाम ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराने, अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न वितरित कराने और हर माह कैरोसिन का वितरण कराने की मांग की गई। किसान पंचायत में जिलाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, द्वारिका प्रसाद, शिवपाल सिंह, विश्वपाल सिंह, हरिराम, सोहन सिंह, रामदीन, रामभरोसे कुशवाहा, गिरजा दयाल, महादेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें