फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे जीवन के रंग

Tue, 06 Nov 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में दीपावली पर फायर वर्क के अलावा रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं के बीच तीन वर्गो में प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें सीनियर वर्ग को प्रथम, जूनियर वर्ग को द्वितीय और प्री प्राइमरी वर्ग को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में रजनी व सिमरन कौर, जूनियर वर्ग में रश्मि अरोड़ा, आरशी व माधुरी, प्री प्राइमरी वर्ग में ऐमन व लक्ष्मी आदि शिक्षिकाओं ने आयोजन कराया। प्रबंधक कुलदीप सिंह ने विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें