फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरई में जहर से पक्षियों को मारने पर पर्यावरण प्रेमी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-02एलकेएच 213
विज्ञापन


सेमरई में जहर से पक्षियों को
मारने पर पर्यावरण प्रेमी चिंतित
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता पर्यावरण प्रेमी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सेमरई वेटलैंड में सर्दियों के मौसम में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों प्रवासी पक्षी, स्थानीय प्रवासी पक्षी, मछलियां, उभयचर, सरीसृप सर्प, कछुए, लिजर्ड, जंगली पशु, जलीय वनस्पतियां आदि पाई जाती थीं। जो अब धीरे-धीरे विलुप्तता की कगार पर पहुंच रहे हैं। प्रवासी पक्षियों का निर्मम शिकार किए जाने के लिए जहर रखा जाना निंदनीय है। समय रहते यदि वेटलैंड के वजूद को बचाने के प्रयास नहीं किए गए तो जिले में पहचान बना चुका वेटलैंड और पर्यावरण की शुद्धि का चक्र टूट जाएगा। वहीं पानी और पोषक तत्वों का चक्र भी बंद हो जाएगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें