फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी चालक ने महिला को पैसे लौटाकर दिखाई ईमानदारी

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
खीरी टाउन।
विज्ञापन

पीआरवी 2860 के चालक ने बैंक के बाहर पड़े मिले रुपये बुजुर्ग महिला को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
जिला सहकारी बैंक के पास यूपी 100 की पीआरपी 2860 अपने प्वाइंट सेंटर पर खड़ी थी। तभी चालक अम्बरेंद्र शाह की नजर बैंक के बाहर पड़े रुपयों पर पर पड़ी। इस पर उन्होंने रुपये उठाए गिने तो वह 3200 रुपये निकले। उन्होंने बैंक के गार्ड को रुपये पड़े मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई आए और रुपये गिर जाने की बात कहे तो उसे मेरे पास भेज देना। यह कहकर वह अपनी पीआरवी लेकर चले गए। करीब आधे घंटे बाद कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी बुजुर्ग महिला बूटा देवी पत्नी प्रभु यादव एक बच्चे के साथ रोती हुई पैसे ढूंढती हुई बैंक पहुंची। गार्ड के पूछे जाने पर उसने 32 सौ रुपये गिर जाने की बात बताई। इस पर गार्ड ने करीब डेढ़ घंटे बाद वापस आई पीआरवी के चालक को मामले की जानकारी दी, जिस पर चालक अंबरेंद्र शाह सिपाही अशोक कुमार और गंगा कृष्ण के साथ बुजुर्ग महिला के आवास पर पहुंचे और मोहल्ले वालों की मौजूदगी में उसको रुपये वापस कर दिए। मोहल्ले वालों ने यूपी 100 की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें