लखीमपुर खीरी। जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 79 हजार रुपये की नकदी के साथ एक कार, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। अपराध निरीक्षक रविंद्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर कोन-रामापुर मार्ग स्थित एक शराब की दुकान के पीछे छापा मारा गया। मौके से विनय कुमार, विशाल सिंह, अंकित चौरसिया, अनिकेत गुप्ता, प्रियांशु वर्मा, अमन गौतम, मारुफ अली, अभिजीत कुमार, अजय कुमार, शैलेंद्र और गुड्डू उर्फ रितेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। संवाद