लखीमपुर खीरी। एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि मेडिकल वेस्ट का निस्ताकरण कराने के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के चिकित्सीय संस्थानों को नोटिस जारी किया था, जिससे वह अपने मेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी प्रपत्र कार्यालय पर प्रस्तुत करें, लेकिन जिले के 97 संस्थानों ने अभी तक मेडिकल वेस्ट संबंधी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं, जिससे इन सभी को बंद करने की नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि से संस्थान संचालित मिले तो उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो