लखीमपुर खीरी। अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लंबित आवेदनों का डाटा का प्रोसेस शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया है कि 2014-15 से 2016-17 तक के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का शासन स्तर पर लंबित था, लेकिन भारत सरकार से धनराशि प्राप्त होने के उपरांत शासन की अनुमति से विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भेजने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में आवेदन करने वाले विद्यार्थी अपने बैंक खातों को क्रियाशील रखें, जिससे छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि बिना किसी रुकावट के भेजी जा सके। ब्यूरो