महेवागंज। शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में ढखेरवा रोड पर रविवार की शाम डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे थाना फूलबेहड़ के गांव खैंइया निवासी कासिम (28) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाकर लखीमपुर शहर की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे डंफर ने गांव सनमानीपुर के पास बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शारदानगर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो