फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने उङाई क्षेत्र की बिजली सप्लाई व्यवस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आंधी ले उड़ी बिजली
उचौलिया। बुधवार शाम को आई आंधी से जंगबहादुरगंज बिजली उपकेंद्र की 33 केवीए मेन लाइन और इससे जुड़े क्षेत्र के सोनौवा, बरखेरा, वनकागांव के 11 केवीए फीडर की लाइन में फाल्ट से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर को मेन लाइन का फाल्ट दूर कर जेबीगंज बिजलीघर की बिजली सप्लाई बहाल की मगर कुछ देर बाद फिर मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई जिससे उचौलिया वनकागांव, सोनौवा, बरखेरा फीडर के फाल्ट को दूर नही किया जा सका। इस बाबत जेई मनीष गौड़ ने बताया कि स्टाफ 33 केवीए लाईन का फाल्ट करके क्षेत्र के गांवों की बिजली लाइन को देखेगा। गुरुवार शाम को क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हुए बीस घंटे हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें