फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1000 इंस्पेक्टर, 14 हजार सिपाही-होमगार्ड संभालेंगे चुनाव की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। 25 कंपनी अर्धसैनिक बलों के अलावा एक हजार इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। 14 हजार सिपाहियों और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

13 तारीख को लोकसभा चुनाव का महापर्व है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान में अराजक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी न कर पाएं, इसको लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस लाइन में अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशान न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
सुबह साढ़े पांच बजे से मॉकपोल किया जाएगा। इसके बाद सात बजे से रियल पोल कराया जाएगा। तैनात सुरक्षाकर्मी मतदाताओं की जांच पड़ताल कर लें, लेकिन बेवजह परेशान न करें। जिले में 1638 मतदान केंद्र के अलावा 2890 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में क्रिटिकल बूथों की संख्या 226 है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता हैं। 13 हजार जवानों को लगाया है। आठ हजार सिपाही के अलावा छह हजार होमगार्ड लगाए हैं। साथ ही 25 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवानों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन



पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर आज शहर में रहेगा डायवर्जन
शहर की राजापुर मंडी से आज पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। रविवार सुबह छह बजे से शहर में कई जगहों पर डायवर्जन लागू हो जाएगा। शहर में तीन जगहों पर डायवर्जन के साथ तीन जगहों पर पार्किंग बनाई गई हैं। दो मोबाइल पार्टी के अलावा एक क्रेन की व्यवस्था की गई है।

यहां डायवर्जन रहेगा
राजापुर चौराहाः- बहराइच मार्ग, खीरी कस्बा, राजापुर चौराहे से डान बास्को नहर पुलिया, सौजन्या चौक की ओर जाने वाले समस्त वाहन एलआरपी चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
राजापुर से सौजन्या चौकः- बहराइच मार्ग, खीरी कस्बा, राजापुर चौराहे से डान बास्को नहर पुलिया, सौजन्या चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन (एम्बुलेंस व आपातकालीन वाहन को छोड़कर) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
सौजन्या चौकः- सौजन्या चौक से राजापुर चौराहा की ओर जाने वाले वाहन सौजन्या चौक से डीसी रोड नौरंगाबाद चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

सौजन्या चौक से राजापुर तक ई-रिक्शा रहेंगे प्रतिबंधित
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यातायात संचालन के लिए दो मोबाइल पार्टी मोटर साइकिल दस्ता तथा एक क्रेन शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाएंगे। साथ ही राजापुर चौराहे से सौजन्या चौक तक तथा सौजन्या चौक से राजापुर तक डायवर्जन करते हुए ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।


जरूरत के समय इन नंबरों करें काल

1-यातायात कंट्रोल रूम नं.- 9454844045

2-जिला नियंत्रण कक्ष - 9454417444

3-चुनाव सेल प्रभारी(पुलिस)- 7007553851

इन स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात दुरुस्त करने की तैयारी
- डॉन बास्को नहर पुलियाः राजापुर मण्डी परिसर की तरफ यातायात प्रभावित न हो इसको लेकर डान बास्को नहर पुलिया पर बैरियर लगाकर आने वाने वाहनों को राजापुर की तरफ जाने से रोका जायेगा।
- राजापुर चौराहाः- राजापुर मण्डी परिसर की तरफ से राजापुर चौराहे पर बैरियर लगाया गया है जहां से वाहनों को डानबास्को नहर पुलिया की तरफ जाने से रोका जायेगा।
- सौजन्या चौकः तृतीय बैरियर सौजन्या चौक पर वाहनों को राजापुर की तरफ जाने से रोकने व वाहनों को डीसी रोड होते हुए नौरंगाबाद चौराहे से अपने गंतव्य को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें