योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ता छूट योजना का लाभ देना है। हालांकि अभी बिजली के शहरी उपभोक्ताओं को इस छूट योजना से वंचित रखा गया है। यह जानकारी सहायक अभियंता धर्मेंद्र आनंद ने देते हुए कहा कि नियामक आयोग के निर्देश पर शुक्रवार से विद्युत वितरण खंड प्रथम लखीमपुर और गोला डिवीजन में एकमुश्त समाधान योजना शुरू की जा रही है। बता दें कि दोनों डिवीजन को मिलाकर जिले में घरेलू कनेक्शन के करीब 80 हजार उपभोक्ता और करीब नौ हजार से अधिक निजी नलकूप के बिजली कनेक्शन हैं। जिन पर कई वर्षों से करीब 45 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बकाया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि करीब तीन महीने तक छूट योजना के लागू रहने से अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलेगा और राजस्व भी ज्यादा आएगा। अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि सौ फीसदी छूट योजना के संबंध में विभाग के सभी अवर अभियंताओं को बता दिया गया है और गांवों में बिजली कैंपों का आयोजन अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा देने का निर्देश दिया गया है।