मोहम्मदी। कस्बा के मोहल्ला देवीस्थान निवासी एक बच्चा तालाब में नहाने गया था। बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मंगलवार को शाम सात बजे मोहल्ला देवी स्थान निवासी नावेद 10 पुत्र बाबू अपने दोस्तों के साथ पुवायां रोड पर एक तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने से डूबने लगा जिसे पड़ोसियों ने देख कर बाहर निकाला। इधर परिजनों को भी घटना से अवगत कराया। परिजन नावेद को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां चंदा और उसकी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन बहनों के बीच उनका इकलौता भाई था।