जौरा बाजार। चौरा खास थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर महंथ में सोमवार की देर रात सत्येंद्र गिरी गांव के पास सड़क किनारे अपने दूसरे घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आकर गर्दन पर चाकू रखकर मोबाइल छीन लिए। युवक जाने लगे तो उन्होंने एक को पकड़ लिया, लेकिन उसके दो साथी उनको मारपीट कर उसे छुड़ा ले गए। पीड़ित ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस आई और जांच पड़ताल कर चली गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ अजय कुमार पटेल ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।