सपहा। मंगलपुर स्थित शिव मंदिर परिसर के आसपास सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा था। ग्रामीणों और युवाओं ने ब्लॉक कार्यालय तथा एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी को पत्र देकर मांग की, लेकिन सफाई नहीं कराई गई। आखिरकार गांव के युवाओं ने खुद ही सफाई की जिम्मेदारी उठाते हुए मंदिर परिसर और आसपास के स्थानों की सफाई की। गांव के सिद्धार्थ दुबे,अंश चतुर्वेदी,रौनक चतुर्वेदी,सम्राट चतुर्वेदी, देवेश चतुर्वेदी, अनमोल, ओम किशन, पीयूष, रियांशु, निखिल, मुकुल सिंह आदि ने रविवार और सोमवार को मंदिर परिसर और आसपास के स्थानों की सफाई शुरू कर दी। युवाओं ने कूड़ा-कचरा हटाकर परिसर को साफ किया। उनके इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की। इस संबंध में एसडीएम कसया विवेक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद