फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सऊदी अरब गए युवक की मौत

Thu, 16 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सऊदी अरब कमाने गए बसडीला महंथ के प्रमोद गुप्ता कार्यस्थल पर हादसे में घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी वहीं के एक अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रमोद गुप्ता (32) रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब के जेद्दाह स्थित एक कंपनी में कार्य करने गए थे। घर वालों ने बताया कि 21 जून को कंपनी में काम करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें