फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल आये युवक की मौत, कुंडे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता से विवाद के बाद एक महीने से ससुराल में रहता था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अहिरौली बाजार। लेहनी प्रथम में मंगलवार को ससुराल में रह रहे राहुल विश्वकर्मा (25) की मौत हो गई। उसका शव छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक राहुल पिता से विवाद के बाद एक महीने से ससुराल में रहता था।
विज्ञापन

हाटा के गांव लगड़ी निवासी राहुल विश्वकर्मा की डेढ़ साल पहले अहिरौली के लेहनी प्रथम निवासी जीवधन विश्वकर्मा की बेटी अनिता से हुई थी। करीब तीन माह पहले राहुल का पिता बलवंत विश्वकर्मा से विवाद हो गया था। इसके कारण करीब एक माह पहले वह ससुराल में पत्नी के साथ रहने लगा। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे राहुल ने कमरा अंदर से बंदकर छत के कुंडे से दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने के समय पत्नी अनीता घर के बाहर थी। काफी देर बाद अनिता अंदर गई, तो पति को फंदे से लटका देखा। करीब डेढ़ राहुल के पिता को इसकी जानकारी दी गई। पिता ने ही अहिरौली पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार रवि भूषण राय ने बताया कि मृतक के पिता की तरफ से शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें