बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के फरसाड़ गांव में पारिवारिक विवाद की शिकायत करने युवक को बड़हलगंज थाने के मुख्य गेट के पास घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडों, थप्पड़ और घूंसों से हमला किया। मारपीट में उसके सिर और कनपटी में चोट आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरसाड़ गांव निवासी प्रदीप गोड़ के अनुसार, 25 सितंबर की शाम उनकी पत्नी जागृति देवी और परिवार की ही पराग की पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद प्रदीप 27 सितंबर को मामले की शिकायत करने बड़हलगंज थाने जा रहे थे।