कसया। क्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित खरदर पुल के पास बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की रात वार्ड नंबर तीन निवासी फल व्यवसायी सतीश यादव (30) पुत्र राधेश्याम यादव किसी काम से तुर्कपट्टी गया था। रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। खरदर पुल के पास बदमाशों ने पीछा करके सतीश के सिर में गोली मार दी।
इससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कसया थाने की पुलिस के साथ एसपी धवल जायसवाल और सीओ कुंदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। देर रात तक हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। संवाद