फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाना गेट पर धरना दे रहे युवक का शांति भंग में चालान

Thu, 29 Feb 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के बुद्ध नगरी वार्ड निवासी युवक का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है। युवक ने बताया है कि उसने शांतिपूर्ण धरना के लिए पहले ही प्रशासन को अवगत कराया था।
विज्ञापन

कसया के बुद्धनगरी वार्ड निवासी प्रियेश गोंड़ बुधवार को सुबह 10 बजे कसया थाना गेट के सामने धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने के अंदर बैठाया और बाद में शांति भंग की धारा चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया। नगर के बुद्धनगरी वार्ड निवासी प्रियेश गोंड़ पिछले काफी दिनों से अपने बहनों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की बात को लेकर तहसील प्रशासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि लेखपाल के गलत रिपोर्ट पर फर्जी ढंग से प्रमाण पत्र जारी किया गया है। वह लेखपाल के विरुद्ध केस दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को पत्रक देकर धरना देने के लिए अवगत कराया था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि युवक को शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें