फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवक की जयपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवक की जयपुर में मौत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनीभोज छपरा गांव से राजस्थान मजदूरी करने गए एक व्यक्ति की वहीं सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ में मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना आने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
चखनीभोज छपरा के मनोज कुमार (35) राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने गए थे। रविवार की रात में वह अपने साथ रह रहे मित्र व कुर्मीपट्टी गांव के निवासी द्वारिका के साथ मोबाइल फोन खरीदने के लिए बाजार गए थे। मोबाइल फोन खरीदकर वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में खाना बांटकर जा रही कंपनी की गाड़ी को रोककर उसमें सवार हो गए। कुछ आगे बढ़ने के बाद ही गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के नीचे दब जाने से घटनास्थल पर ही मनोज की मौत हो गई। वहीं द्वारिका गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जयपुर के सिटी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की शाम जयपुर की पुलिस ने हादसे की जानकारी प्रधान के प्रतिनिधि भगवंत पाल को दी। भगवंत पाल ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद से ही मनोज के घर में कोहराम मचा हुआ है। मनोज की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मनोज के ही कंधे पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें