राक भेजने के नाम पर बेरोजगारों को फर्जी वीजा और हवाई जहाज का टिकट देकर जालसाजों ने 13 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने गांव के युवकों और रिश्तेदारों को भी चूना लगाया है। कसया पुलिस ने चार जालसाजों पर केस दर्ज कर लिया है। इसमें दो आरोपी इराक में हैं। ठगी के शिकार हुए पडरौना के अलावा एक युवक गोरखपुर का है।
कसया थाना क्षेत्र के बनकहा निवासी प्रभुनाथ कुशवाहा इराक में रहते हैं। इनके साथ नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ निवासी प्रकाश भी रहता है। प्रकाश अपने भाई पन्नेलाल चौहान को इराक बुलाने के लिए प्रभुनाथ कुशवाहा के काम करने वाले यूसंग प्लांट काॅरपोरेशन में काम दिलाने के लिए आश्वासन दिया।
पन्नेलाल और उनके दोस्त गोरखपुर के मंटू पांडेय, नवनीत मिश्रा, राजन चौहान, रामज्ञान गुप्ता, आदित्य मद्वेशिया, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव निवासी अनिल कुशवाहा, श्रीनिवासी रामू चौहान, संजय चौहान, कुंदन रावत, ब्रजभूषण समेत 13 लोगों ने करीब पांच माह पूर्व प्रभुनाथ के बैंक अकाउंट में 4.20 लाख रुपये और कुछ रकम सिवान का रहने वाले उसके दोस्त के खाते में भेज दिया।
इसके साथ ही घर पर नकदी भी दी। बेरोजगारों ने कुल 13 लाख रुपये दिए। 20 दिसंबर को इराक के लिए 13 युवकों को वीजा और मुंबई से इराक का हवाई जहाज का टिकट दिया। 28 दिसंबर को मुंबई से फ्लाइट थी। 25 को ट्रेन मुंबई जाने के लिए ट्रेन का टिकट युवकों ने करा लिया। युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार रहे थे।
इसी बीच युवक ने स्टेशन के बाहर एक ट्रेवल एजेंसी पर जाकर टिकट और वीजा चेक कराया तो मालूम हुआ कि हवाई जहाज का टिकट कैंसिल हो गया। जबकि, वीजा फर्जी है। युवक ने प्रभुनाथ कुशवाहा को फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था। एसपी के आदेश पर कसया पुलिस ने पन्नेलाल चौहान की तहरीर पर बकनहा गांव निवासी प्रभुनाथ कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, पुजारी कुशवाहा, सिवान जिले का रहने वाला संदीप भक्ता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। एक आरोपी इराक में है।