फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंडाल में युवक ने की छेड़खानी, पुलिस ने छोड़ा

Mon, 14 Oct 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पूजा पंडाल में दर्शन करने गईं युवतियों से युवक छेड़खानी कर रहा था। युवतियों की शिकायत पर गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। शनिवार दोपहर तक तहरीर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इससे लोगों में नाराजगी है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया जाता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम युवतियां दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन करने गईं थीं। तभी भीड़ में मौजूद पड़ोसी गांव का रहने वाला एक दूसरे समुदाय का युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। युवक की हरकतों से आजिज आईं युवतियों ने गांव वालों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद जुटे गांव वालों ने युवकों को पकड़ना चाहा तो आरोपी वहां से भागने लगे। गांव के एक युवक ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आई और युवक को साथ लेकर थाने चली गई। शनिवार को आरोपी युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। जानकारी होने पर विहिप के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। प्रचारक सनत पांडेय ने थाने के एक दरोगा पर रुपये लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें