फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक 11 दिनों से लापता, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Tue, 21 Nov 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के शामपुर गांव का एक युवक 11 दिनों से लापता है। हर संभावित जगह खोजकर थक चुके परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि शामपुर गांव के निवासी काशी शंकर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह 10 नवंबर को सुबह नौ बजे रसौली गुलहरिया गांव जाने के लिए साइकिल से निकला, उस दिन से ही उसका पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर हर संभावित जगह उनकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। हार-थककर पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें