कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित धोबही पोखरा ग्राम भरौली में शुक्रवार शाम एक युवक के डूबने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के तैराकों से खोजने की कोशिश किया गया लेकिन शाम होने तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र वंशराज निवासी भरौली नशे की हालत में कपड़े उतारकर पोखरे में तैरने लगा। तैरते-तैरते वह बीच पोखरे में पहुंचा और अचानक डूब गया। डूबने की सूचना पर आस पास के लोगो का हुजूम इक्कठा हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया।