फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 01 Apr 2024 07:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एनएच-28 स्थित गोपालगढ़ के समीप शनिवार की रात बाइक और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर बोधापट्टी निवासी धनेशर चौहान (20) पुत्र बसंत चौहान और मुकंदर अंसारी (25) दवा खरीदने बाइक से कसया जा रहे थे। एनएच पर गोपालगढ़ के सामने उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को कसया सीएचसी भेजवाया। वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान धनेशर चौहान की मौत हो गई। धनेशर चौहान की मौत की सूचना से परिवार के लोग बेसुध हो गए। मुकंदर अंसारी एक दिन पूर्व ही बाहर से घर आया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। धनेशर दो भाइयों में छोटा था। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें