फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 22 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। किसान पीजी कालेज चौराहे पर शनिवार की रात में किसी वाहन की चपेट से गंभीर रूप से घायल तीस वर्षीय बुटेश्वर खरवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चटनहवा चौराहा निवासी बुटेश्वर खरवार अपने मित्र राजन कुशवाहा के साथ शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। बनरहा मोड़ के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सेवरही निवासी सपा नेता अनूप सोनी आदि पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सेवरही भेजा और युवक के परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर ने बुटेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को भोर में चार बजे उस युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें