अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित खोट्ठा बाजार और तुर्कडीहा के बीच मंगलवार की शाम करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव लोहझार निवासी प्रेम पाल (40) और गांव सोनबरसा निवासी अनुज सिंह (20) मंगलवार की शाम करीब चार बजे बाइक से खोठ्ठा बाजार से अहिरौली बाजार की तरफ जा रहे थे। तुर्कडिहा गांव के पास पिपराइच की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को देवतहा सीएचसी भेजावाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। एसओ अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि विधिक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।