संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के टड़वा-तमकुहीरोड मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तमकुहीराज सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के अवदान टोला निवासी 26 वर्षीय प्रदीप सिंह और 22 वर्षीय मनीष सिंह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। दोनों युवक टड़वा-तमकुहीरोड मार्ग से करनपट्टी (बनिया टोला) के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टकरा गए। इसमें पीछे बैठे मनीष सिंह उछलकर सड़क पर जा गिरे और दर्द से कराहने लगे। कुछ ही पल में बेहोश हो गए, जबकि प्रदीप सिंह को हल्की चोटें आईं।
दूसरे बाइक चालक को भी हल्की चोटें आईं। लोगों ने घायल मनीष सिंह को नजदीक के दाहूगंज बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक में प्राथमिक उपचार कराया। उसी दौरान दूसरा बाइकसवार युवक भाग निकला। मनीष को पहले तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।