फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के दौरान दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोला। अहिरौली कुसमी निवासी रामकिशुन के दो बेटे जितेंद्र और अतुल समता मंदिर के पास 25 नवंबर को हुए हादसे में घायल हो गए थे। हालत बिगड़ने पर जितेंद्र को लखनऊ ले जा रहे थे रास्ते में उसकी सोमवार को मौत हो गई। जबकि उसके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। अहिरौली कुसमी निवासी रामकिशुन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामकिशुन ने बताया कि मेरे दोनों बेटे जितेंद्र और अतुल घर से समय माता के मंदिर में 25 नवंबर को कीर्तन गाने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। लोगों ने दोनों को रामकोला सीएससी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टर ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे का इलाज चल रहा है। उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें