फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। तमकुही-समउर मार्ग पर हुई सड़क हादसे में घायल रूपेश राव की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। रूपेश की मौत की खबर सुनते ही घर में चीखपुकार मच गई। हादसा बुधवार रात को हुआ था।
विज्ञापन

तमकुहीराज के गांव बिहार खुर्द बंगवा टोला निवासी रूपेश राव बुधवार की शाम समउर बाजार करने गए थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें गोरखपुर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर बाजार राजेश कुमार गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें