तमकुहीराज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बेलही के युवक को शनिवार की रात मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हरपुर बेलही के रवि प्रकाश गोंड शनिवार रात आठ बजे जरूरी काम निपटाकर तमकुहीराज कस्बे से बाइक से तमकुहीराज-समउर मार्ग से घर लौट रहे थे। गाजीपुर झरही पुल के समीप दस से अधिक लोग पहले से मौजूद थे। बाइक से पहुंचते ही युवक को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पीड़ित पहचान रहा है बाकी लोग अपरिचित हैं। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।