मोटरबोट से बांसी नदी में डूबे युवक की तलाश करते पुलिस के जवान और राजस्वकर्मी ।
- फोटो : KUSHINAGAR
तमकुहीरोड। बांसी नदी के पिपरा घाट पर सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए जल भरने गया ग्राम सभा पिरोजहा निवासी मुन्ना तिवारी का 17 वर्षीय पुत्र दीपलेश तिवारी का पैर फिसल गया। इससे वह नदी में डूब गया। यह देखकर कुछ युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, तेज बहाव के चलते वे सफल नहीं हुए और बाहर निकल आए। सूचना पर पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत यादव मय फोर्स और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से मोटरबोट व नाव लगवाकर किशोर की तलाश शुरू करा दी। कई घंटों की खोजबीन के बाद भी डूबे किशोर का कही कोई पता नहीं चल पाया। वहीं इस घटना से वहां जल भरने पहुंचे अन्य कांवड़िए भी सहम गए।