छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदिया टोला के समीप पनियहवा-पडरौना हाईवे पर सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान गांधीनगर निवासी जीत यादव (40) की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। नगर पंचायत छितौनी के वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी जीत यादव (40) अपने दो पुत्र आयुष (5) और पीयूष (3) को बाइक पर बैठाकर पनियहवा स्थित पथलेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। संवाद