फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा काेतवाली क्षेत्र के बाघनाथ चौराहे पर वृहस्पतिवार की देर शाम मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 24 निवासी शमसुद्दीन कुरैशी (27) बाइक से गौरीबाजार की ओर से आ रहे थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ चौराहे के पास शमसुद्दीन की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर मौजूद लोग उन्हें हाटा सीएचसी लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शमसुद्दीन के पिता पट्टू कुरैशी हाटा नगर में ही मीट की दुकान चलाते हैं। शमसुद्दीन की शादी हो गई है और उनका चार साल का एक बेटा भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें