फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की अहमदाबाद में मौत, परिवार में मातम

Sun, 12 Nov 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। छितौनी नगर पंचायत के विवेकानंद नगर निवासी एक युवक की गुजरात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद से उसके परिवार में लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के विवेकानंद नगर का निवासी सोनू पटेल पुत्र सुभाष पटेल उम्र करीब 28 वर्ष अहमदाबाद के निकोल सिटी में कढ़ाही बुनाई का काम करता था। शुक्रवार की शाम को भोजन कर अपने साथियों के साथ कारखाना की छत पर सो गया। शनिवार की भोर छत के नीचे ही सड़क पर सोनू का शव साथियों ने देखा। सोनू के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को भी दी। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए मौके पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें