फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

Tue, 03 Dec 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज-गोरखपुर मार्ग पर चकिया गांव के सामने दो बाइकों की टक्कर पांच लोग घायल हो गए। गोरखपुर की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। एक बाइक पर तीन तथा दूसरी पर दो लोग सवार थे। सड़क पर गिरे 23 वर्षीय दुर्गेश चौरसिया पुत्र चंद्रशेखर चौरसिया निवासी बलकुडि़या थाना नेबुआ नौरंगिया को चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर आई 108 एंबुलेंस से घायल बिट्टू पुत्र उमेश को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। सामान्य रूप से चोटिल तीन लोगों का निजी अस्पताल में इलाज हुआ। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें