फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 11 Oct 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। बंधवा गांव के समीप धुआंटीकर से आगे किसी वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आए परिजन शव लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामकोला कस्बा के शास्त्री नगर निवासी रितेश यादव अपनी बाइक से बंधवा की तरफ जा रहे थे। धुआंटीकर से डेढ किलोमीटर आगे बंधवा गांव के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। रितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन मृतक के शव को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें