तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के गांव महुअवा कारखाना टोला डिग्री में निर्माणाधीन मकान में मोटर चालू करने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव निवासी राजगोविंद शर्मा (45) सोमवार की दोपहर एक बजे निर्माणाधीन मकान की तरी करने के लिए टुल्लू पंप का तार बोर्ड में लगा रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। अभी लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। इकलौते पुत्र अनूप पिता की मौत से बदहवास है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है।