फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोग उसे लेकर सीएचसी तमकुहीराज में छोड़कर गायब हो गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव कोइन्दी गोसाईपट्टी निवासी दीपू शर्मा पुत्र भरत शर्मा (उम्र -26) बृहस्पतिवार को बिजली मिस्त्री के रूप में सेवरही थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में एक व्यक्ति के घर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के चपेट में आकर झुलस गया। गृह स्वामी युवक को सीएचसी में पहुंचाकर गायब हो गया। बाद में युवक के परिजनों को सूचना मिली तो सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें