फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 13 Jul 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के पैकौली लाला में बुधवार रात गांव में आयोजित समारोह में गए 20 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हाटा कोतवाली के पैकौली लाला निवासी सत्यनारायण चौरसिया के पुत्र विशाल चौरसिया बृहस्पतिवार की रात गांव में ही समारोह में गए थे। वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन रात को ही तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें