तरयासुजान। थाना क्षेत्र के कोईंदहा गांव में शनिवार शाम मकान निर्माण के दौरान लोहे की सरिया ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से टकरा गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। कोईंदहा निवासी जितेंद्र यादव (45) पुत्र शंकर यादव अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में मौजूद लोहे की सरिया 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तमकुहीराज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।