फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोपाल में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी गांव के सगे तीन भाई कमाने के लिए पुणे के लिए निकले। भोपाल के पास शुक्रवार की दोपहर में इनमें से एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरने के बाद मौत हो गई। भोपाल जीआरपी पुलिस ने फोन पर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कोहराम मचा हुआ है। बाकी दो भाई अलग-अलग बोगियों में बैठने के कारण काफी दूर चले गए, जो देर रात तक वापस लौटेंगे।किन्नर पट्टी गांव के निवासी सगे तीन भाई अवधेश राजभर, बाशिंद्र और दीनानाथ बृहस्पतिवार को पुणे जाने के लिए ट्रेन से निकले। भीड़ अधिक होने के कारण तीनों भाई ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में बैठ गए। शुक्रवार को भोपाल के पास 25 वर्षीय दीनानाथ ट्रेन से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें