पडरौना। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन जेल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर आई पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की शाम केवल छपरा निवासी 26 वर्षीय विशाल कुमार गौतम बाइक से जा रहा था।जैसे ही वह निर्माणाधीन जेल के पास पहुंचा, अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।