फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक से दो सौ मीटर पूरब और सुमही संतपट्टी गांव के सामने शुक्रवार की रात छपरा से गोमतीनगर जाने वाली ट्रेन के चपेट में आ जाने से एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर सेवरही पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। छपरा से गोमतीनगर के लिए शुक्रवार को रात में जा रही 15114 एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक से दो सौ मीटर पूरब और सुमही संतपट्टी गांव के सामने एक लगभग युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। युवक लाल रंग का चेकदार फुल शर्ट और नीले रंग का जींस पहना था। एसएचओ मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें