जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव सरैयामहंथ पट्टी निवासी योगेंद्र शर्मा पुत्र श्याम देव शर्मा (45) बाहर रहकर फर्नीचर का काम करते थे। वहीं पर उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही घरवालों को लगी घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक योगेन्द्र शर्मा कर्नाटक राज्य के बंगलूरु शहर में फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की देर शाम छत से गिर कर घायल हो गए। साथ में काम कर रहे अन्य लोगों नें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।